फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Body of retired railway employee found in canal

Chitrakoot News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी का नहर में मिला शव

Wed, 30 Sep 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 30 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Body of retired railway employee found in canal
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी रामनरेश (63) रेलवे से सेवानिवृत्त थे। वह परिवार के साथ नागपुर में रहते थे। 10 दिन पहले गांव आए थे। यहां तबीयत खराब होने पर पहाड़ी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

मंगलवार शाम करीब छह बजे वह नित्य क्रिया के लिए खेतों की ओर गए थे। नागपुर में रह रहे बच्चों ने मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। बच्चों ने गांव के अरुण द्विवेदी को फोन कर जानकारी करने को कहा। तलाश करने पर कोई पता नहीं चला। ग्रामीणों ने खोजबीन की तो नहर में उनका शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पत्नी राधा देवी व परिजन बेहाल हैं। तीन बेटे अमित, संजय और रोहित नागपुर में रहते हैं। थाना प्रभारी निशि कांत राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed