फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP leader dies in Chitrakoot collision

चित्रकूट में पिकअप की टक्कर से भाजपा नेता की मौत

Wed, 11 Mar 2020 09:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
BJP leader dies in Chitrakoot collision
फोटो - 8- मृतक भाजना नेता कुलदीप की फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
राजापुर(चित्रकूट)। होलिकादहन के बाद रिश्तेदार के साथ बाइक से घर जा रहे भाजपा नेता कुछ काम से सड़क किनारे खडे़ थे। तभी पीछे से आई बेकाबू पिकप की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे एसडीएम के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद यातायात बहाल हुआ। पुलिस ने जाम लगाने पर ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के महुवा गांव निवासी भाजपा नेता कुलदीप भदौरिया (35) पुत्र धर्म सिंह रिश्तेदार कुसेली गांव निवासी अवध सिंह पुत्र वीर सिंह के यहां होलिकादहन देखने गये थे। सोमवार की रात अवध सिंह के साथ बाइक से कुसेली से महुवा गांव जा रहे थे। अजय ढाबा के समीप बाइक खड़ी कर अवध किनारा की दुकान से सामग्री खरीदने लगे। कुलदीप सड़क किनारे फोन से बात कर रहे थे। तभी राजापुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार पिकप ने कुचल दिया। जिससे दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने राजापुर-भदेदू मार्ग में जाम लगाते हुए प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची एएसपी बलवंत चौधरी व नगर क्षेत्राधिकारी रजनीश यादव, राजापुर सीओ विजयेंद्र द्विवेदी भारी पुलिस व पीएसी बल के साथ पहुंचे। एसडीएम राहुल कश्यप आदि घटना स्थल पर जाकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, किंतु ग्रामीण किसी की सुनने को राजी नहीं हुए। रात साढे़ नौ से करीब डेढ़ बजे तक जाम लगाए रहे। ग्रामीणों की मांग थी कि सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगे। नो इंट्री व ब्रेकर के इंतजाम हो। पुलिस गश्त कर घटनाओं पर अंकुश लगाया जाए। एसडीएम ने ग्रामीणों की मांगों पर आश्वस्त करते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस पर देर रात यातायात बहाल हो सका। पुलिस ने मंगलवार को शव का पंचंनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाइयों में सबसे बड़े थे कुलदीप
राजापुर। मृतक कुलदीप स्थानीय स्तर पर भाजपा के नेता थे। उसकी तीन पुत्रियां हैं। उसकी मां अशोक कुमारी व पत्नी सोनिया देवी ने बताया कि चार भाइयों वह सबसे बड़ा था। वहीं परिवार के भरण पोषण का इंतजाम करता था।
100 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
चित्रकूट। भाजपा नेता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद राजापुर मार्ग पर जाम लगाना ग्रामीणों को महंगा पड़ गया है। पुलिस ने लगभग 100 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने व जाम करने की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों के अलावा दुर्घटना करने वाले वाहन को बरामद कर लिया गया है। अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ दूरी पर चालक पिकअप छोड़ भाग गया था।

ऐंबुलेंस चालक की पिटाई
चित्रकूट। राजापुर के पास सड़क दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ऐंबुलेंस चालक के देर से पहुंचने पर पिटाई कर दी। हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए ऐंबुलेंस को सूचना दी गई थी, लेकिन काफ ी देर तक ऐंबुलेंस नहीं पहुंची। जैसे ही एेंबुलेंस घटना स्थल पर पहुंची तो आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक की पिटाई शुरू कर दी। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed