फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   BJP government destroyed goons and miscreants

Chitrakoot News: भाजपा सरकार ने गुंडाें और बदमाशों को किया धराशायी

Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
BJP government destroyed goons and miscreants
चित्रकूट। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने गुंडों और बदमाशों को धराशायी कर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। सपा-बसपा की सरकारों ने विकास के नाम पर बुंदेलखंड क्षेत्र को भ्रष्टाचार का चरागाह बना दिया था। यहां आतंक फैलाने और खनिज का दोहन करती थीं। अब यहां विकास की गंगा बह रही है। धर्मनगरी भारत की संस्कृति की विरासत है। केंद्र और प्रदेश सरकार विकास करा रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष पद के भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता के समर्थन में जनसभा करने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। पुरानी कोतवाली परिसर में आयोजित जनसभा में प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि पहले खुलेआम गुंडे बदमाश घूमते थे। सिपाही से लेकर कलक्टर तक डरते थे। अब भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों मेें विकास कार्य बिना भेदभाव हो रहे हैं। सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। डबल इंजन की सरकार चित्रकूट से लेकर अयोध्या, मथुरा, वाराणसी तीर्थ स्थानों का विकास कार्य कराने का कार्य किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान राम की कर्मस्थली में विकास कार्य कराया जा रहा है। गरीबों को पक्का आवास व शौचालय दिलाने के साथ पानी के लिए हर घरों में नल लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर भाजपा के चित्रकूट से प्रत्याशी नरेंद्र गुप्ता, राजापुर के संजीव मिश्रा, मऊ के अमित द्विवेदी और मानिकपुर की बिट्टी कोल के अलावा सांसद आरके सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, अपना दल विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed