{"_id":"6270197ce2386e4a4d4eb026","slug":"bikes-collided-on-the-highway-student-died-chitrakoot-news-knp694580891","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भिड़ीं बाइकें, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भिड़ीं बाइकें, छात्र की मौत
विज्ञापन
Bikes collided on the highway, student died
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। थानाक्षेत्र के झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर छिवलहा गांव के पास दो बाइकों में आमने-सामने भिड़तं हो गई। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया है। हादसे के वक्त बाइक पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
छिवलहा गांव के पास एक बाइक बरगढ़ से मऊ की तरफ आ रही थी। वहीं, दूसरी बाइक छिवलहा से बरगढ़ की ओर जा रही थी। अचानक दोनों बाइकों में आमने-सामने भिड़त हो गई। इससे बाइक पर सवार छात्र बुम्बरी निवासी जीतू (19) पुत्र लक्ष्मण की मौत हो गई। वहीं, दूसरी बाइक पर सवार छिवलहा निवासी विकास मिश्र घायल हो गया। उसे इलाज के लिए प्रयागराज भेजा गया है।
जीतू बीएससी का छात्र था। जीतू की मौत से उसकी मां रानी व भाइयों समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने बताया कि हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर सवार युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। दोनों के सिर पर चोट आई है।