फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike riding woman dies after being crushed by truck

ट्रक से कुचलकर बाइक सवार महिला की मौत

Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Bike riding woman dies after being crushed by truck
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुडा के पास तेजरफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार महिला की मौत हो गई। उसके पीछे चल रही बाइक में सवार दो महिलाएं गिरकर घायल हो गईं। दोनों को रामनगर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ट्रक समेत चालक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

राजापुर के सिरावल गांव निवासी ब्रजरनिया देवी (45) पत्नी कल्लू यादव अपने नाती रामसेवक के साथ बाइक से माराचंद्रा गांव में निमंत्रण पर गई थी। बुधवार की शाम को गांव वापसी के दौरान रैपुरा थाना क्षेत्र के अगरहुंडा हेमबाबा मंदिर के पास बोड़ीपोखरी से सरैंया की ओर आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में बाइक आ गई। बाइक चालक ने ट्रक से बचने के लिए बाइक को सड़क किनारे किया लेकिन महिला ट्रक टक्कर से उसके पहिए के नीचे आ गई। बाइक चालक छिटककर दूर जा गिरा। हेलमेट पहने होने से उसे ज्यादा चोट नहीं आई। पीछे चल रही बाइक का भी संतुलन बिगड़ा और रामसेवक की बाइक से टकरा गई। इस पर सवार इंद्ररनिया देवी पत्नी दिनेश व रनिया देवी पत्नी लाल दास गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन

पुलिस व स्थानीय लोगों ने तीनों को रामनगर सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने ब्रजरनिया को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भाग रहे ट्रक को चालक समेत पकड़ा। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed