फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider woman killed in JCB collision

Chitrakoot News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Bike rider woman killed in JCB collision
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के बाबूपुर मोड़ के पास सड़क किनारे मिट्टी डाल रही जेसीबी का अगला हिस्सा बाइक सवार महिला के सिर पर लगा। इससे महिला की मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा घायल हो गया। चालक जेसीबी लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

ओरा गांव निवासी अजय गुप्ता शनिवार को बाइक से मां मीरा देवी (45) को लेकर कर्वी इलाज कराने आया था। देर शाम को गांव लौटते समय बाबूपुर मोड़ के पास पहुंचा तो सड़क किनारे मिट्टी डाल रहे चालक की लापरवाही से जेसीबी का अगला हिस्सा सड़क की ओर आ गया। इसी बीच बाइक वहां से गुजरी तो पीछे बैठी महिला के सिर पर जेसीबी का अगला हिस्सा टकरा गया। इससे महिला व उसका पुत्र सड़क पर गिरे। महिला बेहोश हो गई। यह देखते ही जेसीबी लेकर चालक भाग निकला।
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से महिला को लेकर सीएचसी पहुंचे डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पति मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसके तीन बच्चे हैं। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर ने बताया कि जब पुलिस पहुंची तो जेसीबी व उसका चालक नहीं मिला है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed