{"_id":"6692e120d3abb66c1c001b66","slug":"bike-rider-woman-dies-after-being-hit-by-bolero-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-108231-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन
मानिकपुर (चित्रकूट)। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रेहुंटिया गांव के पास बोलेरो ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपती समेत तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल लाते समय महिला की मौत हो गई।
हमीरपुर जिले के भरुआ सुमेरपुर के सुरौली गांव के राजेश कुमार वर्मा पत्नी राजकुमारी (45) व रिश्तेदार बड़ी मड़ैयन तालातीर निवासी रमा देवी के साथ बाइक से गढ़चपा गांव के कबरा पुरवा मौसी की नातिन की शादी में शरीक होने गए थे। शुक्रवार की देर रात को लौटते समय बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के रेहुंटिया गांव के पास बोलेरो ने टक्कर मार दिया। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल ले गई। डाॅक्टरों ने राजकुमारी को मृत घोषित कर दिया। हालत गंभीर होने पर पति राजेश को कानपुर व रिश्तेदार रमा देवी को प्रयागराज डाक्टर ने रेफर किया है।
विज्ञापन
शनिवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतका के तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने थे।घटना के बाद बोलेरो लेकर चालक भाग निकला।