फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider truck thrashed death

बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, मौत

Fri, 04 Sep 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Fri, 04 Sep 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bike rider truck thrashed death

हाइवे पर गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार

विज्ञापन
किशोर की मौत हो गई। गुस्साए परिजनों और ग्रामीण ने हाइवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने आक्रोशित लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया।


मानपुर निवासी दीपू (16) पुत्र राजू गुरुवार शाम करीब छह बजे बाइक से कर्वी जा रहा था। अमर ज्योति स्टोन क्रेशर के पास कर्वी की ओर से आ रहे ईंट लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। दीपू की मौके पर ही मौत हो गई।

 किशोर की मौत से आक्रोशित लोगों ने झांसी - मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे लगभग बीस मिनट तक आवागमन बाधित रहा।


ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने परिजनों को सूचना दिए बिना ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी आरबी सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक ट्रक लेकर भाग निकला है।


नंबर पता चला गया है, इसे पकड़ लिया जाएगा। बताया कि मृतक कर्वी में मिट्टी की मूर्तियां बनाता था। इसी काम से कर्वी जा रहा था।

उधर, गुरुवार  सुबह पहाड़ी में सिकरी मोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में रानी (27) पत्नी मुन्ना निवासी अमलोहरा जिला बांदा, संजय पुत्र चुनकाई, मुन्ना पुत्र केशन और भागवत प्रसाद निवासी चौरा घायल हो गए। रानी की हालत गंभीर होने पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से इलाहाबाद रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed