फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike rider dies due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to Bolero collision
भरतकूप (चित्रकूट)। भांजी के रिश्ते की बात करने के बाद वापस आते समय झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चार पहिया वाहन की ठोकर बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के भरथौल चौकी डांडी निवासी किसान जानकी (45) पुत्र रामजियावन भांजी के शादी संबंध की बात करने बहनोई राम बहादुर निवासी गैलहा जिला सतना व बड़े भाई रजुवा के साथ बाइक से अतर्रा गए थे। शाम को लौटते समय भरतकूप के पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान जानकी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के दो पुत्र, दो पुत्री, पत्नी मुन्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed