फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bike rider dies after colliding with truck

Chitrakoot News: ट्रक से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Mar 2023 09:54 AM IST
विज्ञापन
bike rider dies after colliding with truck

विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। रिश्तेदारी जा रहा बाइक सवार युवक ट्रक से टकरा गया। हेलमेट न लगाए होने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
राजापुर थाना क्षेत्र के रवाड़ी रेरुआ निवासी गुन्नी (42) गुरुवार की देर शाम बाइक से रीठी रगौली निवासी रिश्तेदार सुरेश कुमार के घर जा रहा था। छीबों स्थित पेट्रोल पंप के पास आगे जा रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे वह ट्रक के पीछे भिड़ गया। वह हेलमेट नहीं लगाए था। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देखकर ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन

बड़े भाई ननका निषाद ने बताया कि गुन्नी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके चार बेटियां और दो बेटे हैं। तीसरे नंबर की बेटी की शादी सात जून को रीठी रगौली में होनी है। वह शादी के ही सिलसिले में रिश्तेदार से मिलने जा रहा था। वह पांच भाइयों ने तीसरे नंबर का था। पत्नी पार्वती का रो-रोकर हाल बेहाल है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed