{"_id":"636a96595b3d9a02795dff83","slug":"bike-rider-died-due-to-uncontrollable-truck-collision-chitrakoot-news-knp7272840139","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः बेकाबू ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। बाइक सवार बकरी व्यवसायी की तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे के चिकहाई मोहल्ला निवासी भोंदू (60) पुत्र बिहारीलाल बकरी खरीदने व बेचने का व्यवसाय करता था। प्रतिदिन की तरह बाइक से छीबों की ओर बकरी खरीदने गया था। वहां से लौटते वक्त रगौली मोड़ के पास तेज रफ्तार सीमेंट लादे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में घटना स्थल पर ही भोंदू की मौत हो गई। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा। मृतक के दो पुत्र व पत्नी घुरिया का रो-रो कर बुरा हाल है।