{"_id":"60328f418ebc3ee97d236f68","slug":"bike-hospital-police-fir-man-chitrakutt-news-knp6132904100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से बचने को भागे, एक की मौत, दो छात्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से बचने को भागे, एक की मौत, दो छात्र घायल
विज्ञापन
फोटो-2- ऋषभ सिंह उर्फ छोटू- फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। पुलिस से बचकर भागने के चक्कर में तेज गति से जा रही बाइक शहर के बल्दाऊगंज में बने ब्रेकर के कारण उछलकर सड़क किनारे गिर गई। हादसे में बाइक चालक समेत तीन छात्र घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
कोतवाली अंतर्गत सोनेपुर निवासी ऋषभ पटेल उर्फ छोटू (18) पुत्र संगम पटेल, विभव पांडेय पुत्र विरेंद्र पांडेय निवासी मिशन रोड कर्वी राजापुर कस्बे में दोस्त के घर गए थे। दोनों शनिवार की रात में दोनों अपने घर लौट रहे थे। लौटते समय उनकी बाइक में एक युवक और सवार हो गया। तभी पुलिस से बचने के चक्कर में बल्दाऊगंज बीआरसी भवन के पास सड़क में बने ब्रेकर के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क में गिर गई। इसमें तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें ऋषभ पटेल की मौत हो गई। जबकि विभव का इलाज किया जा रहा है। तीसरा अज्ञात युवक स्वस्थ्य है। जो घर चला गया है।
बताया जा रहा है रात को राजापुर से लौटते समय युवक जब बाइक से निकल रहे थे। तीन युवक को एक बाइक में बैठा देख उन्हें तिराहे के पास मौजूद 112 नंबर पुलिस टीम ने हाथ देकर रोकने का प्रयास किया। पर तीनों पुलिस को देखकर घबरा गए और तेजी से बाइक भगाने के कारण यह दुर्घटना हो गई। मृतक प्रयागराज जिले में इंटर की पढ़ाई करता है। दो भाइयों में छोटा है।