फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike driver dies in tractor collision, woman critical

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत, महिला गंभीर

Sat, 11 Mar 2017 11:39 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 11 Mar 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bike driver dies in tractor collision, woman critical
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
चौकी क्षेत्र के गोंडा मोड़ पर अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई व उसकी पत्नी घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि सूचना के एक घंटे बाद भी एंबुलेंस व पुलिस नहीं पहुंची। इससे वह काफी देर तक सड़क पर ही पड़ी रही। इससे नाराज लोगों ने मार्ग पर जाम लगा दिया। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोंडा निवासी अफजल (35) पुत्र अब्दुल शनिवार को बाइक से पत्नी रूबीना के साथ मुख्यालय आया था। शाम को गांव जाते समय गाेंडा मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति सड़क पर छिटककर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। घटना देखकर आस पास के लोगों ने पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक घंटे तक घायल सड़क पर तड़पते रहे इस दौरान अफजल की मौत हो गई। 
विज्ञापन


इसके बाद स्थानीय लोगोें ने महिला को प्राइवेट वाहन से अस्पताल भेजा है।   बाइक चालक की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। लगभग आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इस बीच जीत के जुलूस के साथ जा रहे भाजपा विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय वहां पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर जाम खत्म कराया। चौकी प्रभारी मनीष जाट से कहा कि आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed