फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike driver dies due to Bolero collision, wife serious

बोलेरो की टक्कर से बाइक चालक की मौत, पत्नी गंभीर

Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bike driver dies due to Bolero collision, wife serious
फोटो-11- राकेश कुमार- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ (चित्रकूट)। मऊ थाना अंतर्गत अहिरी गांव के पास झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। वहीं, पत्नी और भांजा घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

बरिया गांव निवासी राकेश कुमार (35), पत्नी बुधिया देवी का इलाज कराने के लिए सोमवार को भांजे मनीष के साथ बाइक से मऊ गए थे। देर शाम लौटते समय सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसमें तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। रास्ते में ही राकेश ने दम तोड़ दिया। पत्नी और भांजे को प्रयागराज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बाइक चालक बंटाई पर खेत लेकर परिवार का भरण पोषण करता था। इनके दो पुत्र, एक पुत्री है। छह माह पहले ही राकेश के भाई बृजेश की बीमारी से मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed