{"_id":"5e1a0a5a8ebc3e878f25d22b","slug":"bike-driver-dies-after-anna-escapes-from-cattle-chitrakutt-news-knp53780705","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्ना मवेशी से बचने पर वाहन से टकराई बाइक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अन्ना मवेशी से बचने पर वाहन से टकराई बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी। दुकान बंद कर घर जा रहे बाइक सवार की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव निवासी पंकज सिंह (40) पुत्र त्रिमोहन सिंह शुक्र वार रात पहाडी कस्बे से मोबाइल की दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था। चुनहापुरवा के पास सड़क पर मवेशी आ गया। उसे बचाने में बाइक को साइड से निकालने का प्रयास किया तभी सामने से आ रहे वाहन ने कुचल दिया। इससे पंकज की मौत हो गई। अज्ञात वाहन का चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले मोबाइल के नंबरो से परिजनों को जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पंकज की पत्नी नीलम सिंह, एक पुत्र, पुत्री व मां चिरौजी देवी रो-रोकर बेहाल हैं।
घायल भर्ती
चित्रकूट। राजकीय सम्प्रेक्षण गृह के किशोर बंदी आशीष राजपूत पुत्र लेखराज को घायल होने पर केयर टेकर ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे बुखार आने जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। संवाद
हादसे में घायल
चित्रकूट। बांदा जिले के बदौंसा थाना अंतर्गत पौहार गांव का अजय यादव (25) पुत्र राममनोहर शुक्रवार की शाम सड़क हादसे में घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवाद