{"_id":"579cebc84f1c1bdd4121e219","slug":"bike-collision-dies-aged-farmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 30 Jul 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते मृतक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से वृद्ध किसान की मौत हो गई। बाइक चालक भी घायल हुआ। जानकारी होने पर पुलिस ने बाइक समेत चालक को पकड़ा है। वह हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के पटवरिया सानी निवासी कैरा प्रजापति (55) पुत्र शंभू गुरुवार को अपनी बहन के घर बरगदीपुरवा गए थे। शुक्रवार की रात को शौच के लिए पास के खेत में गए। वापसी के दौरान जैसे ही सड़क पार कर रहे थे, तभी सरधुआ की ओर से आई बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध छिटककर दूर जा गिरा और बाइक चालक भी गिरकर घायल हो गया। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
दुर्घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष शैल सिंह मौके पर पहुंचे और घायल बाइक चालक को पकड़ा। उधर, सड़क पर गिरे किसान को राजापुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन उनकी मौत हो गई। मृतक के पांच पुत्र व तीन पुत्री हैं। उनकी पत्नी रनुआ देवी ने बताया कि दो बिस्वा की जमीन है। पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेजा।
विज्ञापन