फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collides with dumper on highway, brother-in-law dies

Chitrakoot News: हाईवे पर डंपर से टकराई बाइक, जीजा साले की मौत

Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with dumper on highway, brother-in-law dies
चित्रकूट। झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रैपुरा थानाअंतर्गत देउंधा के पास खड़े डंपर में पीछे से जाकर बाइक घुस गई। इससे बाइक सवार जीजा-साले समेत तीन गंभीर रूप से घायल हुए। अस्पताल पहुंचने के पहले जीजा साले की मौत हो गई जबकि तीसरे को नाजुक हालत में डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर किया है।
विज्ञापन

मऊ थाना क्षेत्र के चंदई गांव निवासी अश्वनी कुमार (19) अपने जीजा पोखरी पुरव कौबरा निवासी धीरेंद्र (21) व दोस्त छोटू (16) रविवार की देर रात को देउंधा से बारात में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर जा रहे थे। जैसे ही हाईवे के रैपुरा थाना क्षेत्र के देउंधा गांव के पास सीपी गौतम डिग्री कालेज के समीप पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे अन्य वाहन की हेड लाइट से बाइक चालक का संतुलन बिगडा और सडक़ किनारे खड़े डंपर को ठीक से नहीं देख पाया। इससे बाइक पीछे से डंपर में टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन फानन तीनो घायलों को सीएचसी भेजा। जहां डाक्टर ने जीजा और साले को मृत घोषित कर दिया। छोटू की हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इधर, हादसे की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। थानाप्रभारी शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि डंपर सडक़ किनारे नहीं बल्कि सडक़ पर खड़ा था। इसकी पीछे की लाइट भी नहीं चल रही थी। दोनों मृतकों के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed