फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bike collided with the wall of the bridge, the youth died

Chitrakoot News: बाइक पुल की दीवार से टकराई, युवक की मौत

Mon, 24 Apr 2023 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with the wall of the bridge, the youth died
चित्रकूट। मऊ थाना क्षेत्र के बियावल पुल के पास अनियंत्रित बाइक दीवार से टकरा गई। इससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कुछ देर इलाज होने के बाद डॉक्टर ने प्रयागराज रेफर कर दिया। इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

दरोनी का पुरवा चकौर मऊ निवासी शिवराम (19) पुत्र कमलेश निषाद शुक्रवार की शाम भाई बाबूराम की ससुराल बियावल गांव आया था। शनिवार को वह बाइक से गांव लौट रहा था। बियावल पुल के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पुल की दीवार से टकरा गई। इससे वह घायल हो गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। आनन-फानन पुलिस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊ में भर्ती कराया गया। कुछ देर इलाज के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के बाबा राजा निषाद ने बताया कि वह छह भाई व एक बहन में तीसरे नंबर कर था। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। मां ललिता देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed