फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bhoomidutt and shivanshu becomes topper

भूमिदत्त और शिवांशु ने किया जिला टॉप

Sun, 17 May 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट Updated Sun, 17 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhoomidutt and shivanshu becomes topper
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्ञान भारती इंटर कालेज के मेधावियों ने जिले में  प्रतिभा का परचम लहराया है। हाईस्कूल में इस कालेज के भूमिदत्त मिश्र ने और इंटरमीडिएट में शिवांशु सिंह परिहार ने जिले में टॉप किया है। जिले में र्हाईस्कूल का रिजल्ट 81.66 फीसदी और इंटरमीडिएट में 94.81 फीसदी रहा।
विज्ञापन


ज्ञान भारती इंटर कालेज के भूमिदत्त मिश्र ने हाईस्कूल में 566 अंक (94.33 फीसदी) पाए हैं। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के रोहित कुमार सिंह ने 556 अंक (92.66 फीसदी) प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया है। वहीं तीसरे स्थान पर 553 अंक (92.17 फीसदी) के साथ ज्ञान भारती के ही ललित कुमार गर्ग रहे हैं। इसी तरह इंटर में ज्ञान भारती के शिवांशु सिंह परिहार जिले में अव्वल आए हैं।
विज्ञापन


उन्हें 473 अंक (94.6 फीसदी) मिले हैं। दूसरे स्थान पर जीडीएनडी एसएन इंटर कालेज के मनुराज सिंह रहे, जिनको 470 (94 फीसदी) अंक मिले हैं। हनुमत इंटर कालेज नांदीतौरा के राजदीप सोनी भी 470 अंक (94 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 466 अंक (93.2 फीसदी) पाकर बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज के अभिषेक सिंह रहे। डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जिले का प्रदेश में छठवां स्थान रहा है और हाईस्कूल में ये 45वें स्थान पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed