{"_id":"10f816fba9c7a85b2ffd0c170e899baf","slug":"bhoomidutt-and-shivanshu-becomes-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" भूमिदत्त और शिवांशु ने किया जिला टॉप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिदत्त और शिवांशु ने किया जिला टॉप
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट
Updated Sun, 17 May 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में ज्ञान भारती इंटर कालेज के मेधावियों ने जिले में प्रतिभा का परचम लहराया है। हाईस्कूल में इस कालेज के भूमिदत्त मिश्र ने और इंटरमीडिएट में शिवांशु सिंह परिहार ने जिले में टॉप किया है। जिले में र्हाईस्कूल का रिजल्ट 81.66 फीसदी और इंटरमीडिएट में 94.81 फीसदी रहा।
ज्ञान भारती इंटर कालेज के भूमिदत्त मिश्र ने हाईस्कूल में 566 अंक (94.33 फीसदी) पाए हैं। बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के रोहित कुमार सिंह ने 556 अंक (92.66 फीसदी) प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया है। वहीं तीसरे स्थान पर 553 अंक (92.17 फीसदी) के साथ ज्ञान भारती के ही ललित कुमार गर्ग रहे हैं। इसी तरह इंटर में ज्ञान भारती के शिवांशु सिंह परिहार जिले में अव्वल आए हैं।
उन्हें 473 अंक (94.6 फीसदी) मिले हैं। दूसरे स्थान पर जीडीएनडी एसएन इंटर कालेज के मनुराज सिंह रहे, जिनको 470 (94 फीसदी) अंक मिले हैं। हनुमत इंटर कालेज नांदीतौरा के राजदीप सोनी भी 470 अंक (94 फीसदी) के साथ दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर 466 अंक (93.2 फीसदी) पाकर बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती इंटर कालेज के अभिषेक सिंह रहे। डीआईओएस ने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षाफल में जिले का प्रदेश में छठवां स्थान रहा है और हाईस्कूल में ये 45वें स्थान पर रहा है।