{"_id":"5a24d37730cbeecbb0edae6372366377","slug":"bhidin-roadways-buses-to-overtake-survived-passenger-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरटेक में भिड़ीं रोडवेज बसें, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरटेक में भिड़ीं रोडवेज बसें, बाल-बाल बचे यात्री
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 08 Mar 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दूसरे से आगे निकलने के चक्कर में दो बस चालकों ने
विज्ञापन
यात्रियों की जान को दांव में लगा दिया। बेड़ी पुलिया के पास दोनों में
भिड़ंत भी हो गई। शुक्र रहा कि दोनों बसों में से कोई सवारी हताहत नहीं
हुई।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक चालक को धुन दिया। कोतवाली प्रभारी और सीतापुर चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे। लोगों को शांत कराया और दोनों बसों के चालकों को कोतवाली ले गए।
घटना रविवार सुबह लगभग छह बजे की है। बताया जाता है कि कर्वी बस स्टैंड से बांदा डिपो की दो बसें बांदा की ओर रवाना हुईं। दोनों बसों के चालक एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ में थे, जिससे कई बार दोनों भिड़ते-भिड़ते बचीं। आखिरकार बेड़ी पुलिया के पास दोनों में भिड़ंत हो गई। इससे दोनों बसों के शीशे भी टूटे।
हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने एक बस के चालक को घसीटकर धुन दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी केपी दुबे और सीतापुर चौकी प्रभारी नीरज यादव ने लोगों को समझाया बुझाया और बसों को किनारे कर हाईवे का आवागमन सुचारु किया।
उन्होंने बताया कि सवारियों में से कोई भी शिकायत करने या वादी बनने को तैयार न होने की वजह से दोनों चालकों को बाद में छोड़ दिया गया। बसों को आरएम के निर्देश पर पहुंचे कर्मचारियों के सुपुर्द कर दिया गया।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में चालकों पर कार्रवाई के लिए आरएम को रिपोर्ट दी गई है। बताया कि बसें बांदा डिपो की थीं। आरएम ने दोनों पर विभागीय कार्रवाई का भरोसा दिया है।