फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   bharatakoop pahunche kaangresee neta, peedit parivaar mein sannaata chha gaya

भरतकूप पहुंचे कांग्रेस नेता, पीड़ित परिवार में रही चुप्पी

Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
bharatakoop pahunche kaangresee neta, peedit parivaar mein sannaata chha gaya
यौन शोषण मामले में मजदूर परिवार के सदस्यों से जानकारी लेने पहुंचा कांग्रेस के नेताओं का प्रतिनि? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/भरतकूप। भरतकूप इलाके की पत्थर खदानों के आसपास गांवों में रहने वाले परिवारों की किशोरियों को मजदूरी देने के लिए यौन शोषण के आरोप का मामला तूल पकड़ रहा है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट और फेसबुक पर मैसेज लिखकर प्रदेश सरकार को घेरा है। ट्वीट में कहा, क्या ये सपनों का भारत है। इससे पहले पूर्व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने ट्विटर और फेसबुक पोस्ट से भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया। वहीं कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल भरतकूप पहुंचा। पीड़ित परिवार के सदस्यों में चुप्पी बनी रही।
विज्ञापन

पत्थर खदानों में काम के बाद मजदूरी देने के लिए किशोरियों से यौन शोषण के आरोप मामले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की ओर से गठित प्रतिनिधि मंडल भरतकूप पहुंचा। दस सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल में उत्तर प्रदेश दक्षिण जोन की महिला प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ,पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, प्रदेश सचिव प्रेम नारायण पाल, रंजना पांडेय, जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व मीरा जाटव आदि शामिल हैं। प्रतिनिधि मंडल ने लगभग एक घंटे तक महिलाओं, किशोरियों और घर के पुरुषों से बातचीत की।
विज्ञापन

प्रतिनिधि मंडल की अगुवाई कर रहीं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल ने कहा कि पीड़ित परिवार बहुत डरा और सहमा हुआ है। यह कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने रात में पीड़ित परिवार पर दबाव बनाया है। इससे यह बोलने को तैयार नहीं हैं। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज कायम है। रंजना बराती लाल पांडे ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफ ल है। कांग्रेस आदिवासियों के साथ है। मीरा जाटव ने कहा कि इस सरकार में अनुसूचित जाति-जनजाति के लोगों का उत्पीड़न हो रहा है। जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल बुधवार को भी मौके में पहुंचा था। पीड़ित पक्ष से मुलाकात नहीं हुई थी। कांग्रेस पार्टी इस लड़ाई को सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।

इस दौरान संपत पाल, बांदा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित, बांदा महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान चित्रकूट महिला अध्यक्ष नीरू गुप्ता, शारदा गौतम, मेहंदी हसन भी रहे। शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा के नेतृत्व में दस सदस्यीय दल फिर गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed