फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bhakiyu demanded to solve the problem of water and drinking water in the canals.

Chitrakoot News: भाकियू ने नहरों में पानी व पेयजल समस्या दूर करने की मांग की

Tue, 10 Mar 2026 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 10 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Bhakiyu demanded to solve the problem of water and drinking water in the canals.
फोटो 09 सीकेटीपी-18-खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन देते भारतीय किसान यूनियन के पदा​धिकारी। संवाद
चित्रकूट। भारतीय किसान यूनियन ने सोमवार को ब्लॉक परिसर में किसानों की मासिक बैठक आयोजित की। बैठक के बाद किसानों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर खंड विकास अधिकारी महिमा विद्यार्थी को एक मांगपत्र सौंपा। इसके जरिए उन्होंने समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन




ब्लॉक अध्यक्ष नरेश सिंह ने बताया कि ओहन बांध से संचालित नहरों में पानी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे गेहूं की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द नहरों में पानी छोड़ा जाए। इससे किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सकें। भाकियू ने गोशालाओं को गर्मी के मौसम में भी नियमित रूप से संचालित रखने की मांग की। इससे किसानों को जायद की फसलों का लाभ मिल सके।
विज्ञापन






किसान संतगोपाल भारतीय ने संग्रामपुर गांव में पेयजल की गंभीर समस्या बताई। ग्रामीणों को पीने के लिए आधा किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। गांव का हैंडपंप एक वर्ष से खराब है, जिसे री-बोर कराने के लिए पत्र दिए जा रहे हैं, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने बंदरों के बढ़ते आतंक पर भी चिंता जताई, जो फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं और लोगों पर हमला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed