{"_id":"56f6cd094f1c1b6c2df14e4a","slug":"between-mp-and-former-mp-spotlight","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद व पूर्व सांसद के बीच हुई गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद व पूर्व सांसद के बीच हुई गहमागहमी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
विवाद पर लगा विराम
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री के सामने ही सांसद व पूर्व सांसद समेत कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोंकझोंक हुई। किसी तरह मामला शांत होने के बाद संगठन मंत्री दिल्ली रवाना हो गए।
विज्ञापन
होली के एक दिन पूर्व आए प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल आरोग्यधाम में ठहरे थे। जहां प्रतिदिन जिले के भाजपाई आते-जाते थे। शुक्रवार की शाम को सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा और पूर्व सांसद रमेश चंद्र द्विवेदी एक साथ वहां पहुंच गए। दोनों के बीच कुछ मनमुटाव जगजाहिर है।
विज्ञापन
इसी बीच जिले के एक जिला पंचायत सदस्य के परिजन भी वहां आए, तो सांसद का कहना था कि यह लोग सपा समर्थक हैं, ऐसे में यह लोग यहां क्यों आए। इस पर पूर्व सांसद ने बीचबचाव किया तो दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी। प्रदेश संगठन मंत्री के सामने दोनों के बीच एक दूसरे को बुलाने को लेकर भी बहस हुई।
विज्ञापन
संगठन मंत्री ने सभी को शांत कराकर संगठन की मजबूती के लिए काम करने को कहा। पूरे मामले में जिलाध्यक्ष अशोक जाटव ने कहा कि किसी को भी बुलाया नहीं गया था, सभी नेता स्वत: ही प्रदेश संगठन मंत्री से मिलने आए थे। जिला पंचायत सदस्य के परिजन के मामले में बताया कि वह भाजपाई हैं। जिनके पास पार्टी की स्थाई सदस्यता है। उस पर सवाल उठाना गलत है।