{"_id":"6ac146d8f5d236c6820dc80d","slug":"beo-also-faces-allegations-amidst-dispute-between-two-teachers-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-137151-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो शिक्षकों के विवाद में बीईओ भी आरोपों से घिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो शिक्षकों के विवाद में बीईओ भी आरोपों से घिरे
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के रुकमा बुजुर्ग स्थित नयापुरवा प्राथमिक स्कूल में दो शिक्षकों के आपसी विवाद में एक पक्ष ने बीईओ पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, मामले का खामियाजा सबसे ज्यादा बच्चे भुगत रहे हैं। उनकी पढ़ाई-लिखाई चौपट है। वहीं, नोटिस का जवाब देने के लिए इंचार्ज प्रधानाध्यापक शनिवार को बीएसए कार्यालय पहुंचे, लेकिन बीएसए के न मिलने से जवाब नहीं दे सके। अब सोमवार को जवाब देंगे।
दरअसल, एक अक्तूबर को नयापुरवा के प्राथमिक स्कूल में ताला बंद था। वीडियो वायरल होने व शिकायत पर बीईओ मिथिलेश कुमार ने मौके पर जांच की थी। जांच में इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह व सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह में आपसी मनमुटाव मिला था। इस कारण दोनों स्कूल नहीं पहुंचे। इस दौरान बीईओ ने स्कूल का ताला तुड़वा कर बच्चों को अंदर कराया था।
इंचार्ज प्रधानाध्यापक नरेंद्र सिंह का कहना है कि वह तीन दिन के अवकाश पर थे और इसकी सूचना बीईओ को दी थी, अवकाश स्वीकृत भी था, फिर भी उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में उन पर मध्याह्न भोजन, दूध व फल वितरण, कंपोजिट ग्रांट में अनियमितता, लकड़ी पर भोजन बनवाने और शिकायतकर्ता को धमकी देकर मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा सहायक शिक्षक विनय कुमार सिंह पर क्षेत्र के स्कूलों से अवैध वसूली कर बीईओ को देने और बीईओ पर मिलीभगत व प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि विनय सिंह बिना सूचना के स्कूल से गायब हो जाते हैं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। सहायक अध्यापक विनय कुमार सिंह पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी की प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। अब शिक्षक ने भी इंचार्ज प्रधानाध्यापक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है लेकिन अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है।
बोले जिम्मेदार-- -- -- -- --
-सहायक शिक्षक की तहरीर की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। विवेक कुमार सिंह, थाना प्रभारी, बहिलपुरवा।
- लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। इंचार्ज प्रधानाध्यापक को नोटिस दी गई है, इस कारण आरोप लगा रहे हैं।- मिथिलेश कुमार, बीईओ।
-सुबह से तहसील दिवस में थी, उसके बाद ग्राम चौपाल में मौजूद रहीं। इस कारण देर शाम हो गई। इंचार्ज प्रधानाध्यापक से सोमवार को कारण बताओ नोटिस का जवाब लिया जाएगा। जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-रंजना शुक्ला, बीएसए।

बोले जिम्मेदार