फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Based on the well-being of agriculture in Bundelkhand

बुंदेलखंड में कृषि ही खुशहाली का आधार

Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला चित्रकूट Updated Sat, 24 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
Based on the well-being of agriculture in Bundelkhand
किसान रामऔतार को सम्मानित करतीं डीएम मोनिका रानी - फोटो : amarujala

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चरण सिंह चौधरी की जयंती पर शहर के विकास भवन में 32 किसानों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि अच्छे मन से किया गया प्रयास बेकार नहीं जाता है। बुंदेलखंड में कृषि ही सबके विकास का मुख्य आधार हैै। किसान की खुशहाली के लिए सरकार कई कार्यक्रम संचालित कर रही है। इन योजनाओं का लाभ किसान उठाएं।

विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित सम्मान कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हित के लिए कई कार्य किए। संघर्ष के बल पर प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने कहा किसान नई तक नीक से खेती करे। कृषि विभाग के अधिकारियों से खेती करने के विषय में जानकारी करते रहें। 
विज्ञापन


सीडीओ ए दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों के हित के लिए ही सारी योजनाएं हैं। इनका जमीनी अनुपालन करना चाहिए। उप कृषि निदेशक जगदीश नारायण ने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग में पंजीयन करा ले। इसके बिना योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। पशु चिकित्साधिकारी डा. अविनाश चंद्र सचान ने पशुओं को होने वाली बीमारियों व उनके रोकथाम के विषय में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी उद्यान अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि किसान खेती के साथ-साथ सब्जी लगाने का कार्य करे। फलदार पौध लगाएं जिससे आर्थिक स्थिति सुधरे। जिला कृषि अधिकारी सुनील कुमार कहा कि किसानों को कृषि से संबधित किसी तरह की समस्या हो तो उसके लिए उनसे मिले।


सम्मानित किए गए 32 किसान-सम्मानित किए गए किसानों में जमील खां गोंडा, सुरेश चंद्र अरछाबरेठी, काशीनाथ पनौटी, दिलीप कुमार बसिला, रामलखन, गिरधारी चकौंध, रामलखन चकौंध प्रेम सिंह ऐंचवारा, माताबदल सपहा, राजकिशोर नोनई, सुनील कुमार भौरी, देशराज रौलीकल्याणपुर, प्रदीप कुमार, मवईखुर्द, श्रीलाल, औझर, संतोष कुमार कसहाई, रामऔतार बरिया,राजेश कुमार मवईकला है। पशु विभाग से सम्मानित किये गये किसानों में समीर अहमद गढ़ीवा अशोक शिवकुमार खुटहा, नत्थू राम देवारी, रामचरण लौढियाखुर्द, मो इस्माइल गढ़ीवा सेखन, चंदन सिंह रेहुटिया, राममूरत द्विवेदी, दरसेड़ा, कामता प्रसाद, अरक्षाबरेठी। उद्यान विभाग से सम्मानित किसानों में बबलू रगौली, बल्देव रामपुर, राजेश कुमार रूखमाखुर्द, छेदीलाल भीठाखेड़ा,  राजकिशोर छिपनी, जुगात खलील उल्लहा तरौहा, राजाभैया, छिपनी बहारखेड़ा, परवीर कुमार रिहुटिया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed