{"_id":"5ed692668ebc3e90835de6ef","slug":"barish-chitrakutt-news-knp5634033198","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी बारिश से बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी बारिश से बिजली संकट
विज्ञापन
फोटो नंबर- 1- शहर के सोमवार की रात आंधी बारिश से जगह जगह टूटे अवरोधक
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/मानिकपुर/शिवरामपुर। सोमवार देर शाम आई तेज आंधी और बारिश से जिले में कई स्थानों पर कच्चे घर व दीवारें गिर गईं। सैकड़ों पेड़ गिर गए, बिजली के खंभे गिरने व तार टूटने से आपूर्ति बाधित हो गई। मुख्यालय से सटे गांव समेत मानिकपुर व मऊ क्षेत्र में लगभग 100 गांव दूसरे दिन भी अंधेरे में रहे। मंगलवार को भी कई घरों के सामने व सरकारी कार्यालय के परिसरों में पानी भरा रहा। इससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिले में मानिकपुर, भरतकूप क्षेत्र में कई स्थानों पर कच्चे मकान व दीवारें गिर गईं। घरों में रहने वाले बाल-बाल बच गए। सड़कों के किनारे लगे पेड़ गिर जाने से यातायात प्रभावित रहा। बिजली न आने के चलते पानी का संकट भी रहा। आंधी का असर भरतकूप, शिवरामपुर क्षेत्र में अधिक रहा। मऊ व राजापुर में हल्की बूंदाबांदी हुई। विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता (शहरी) हाकिम सिंह ने बताया कि अचानक आंधी से काफी नुकसान हुआ है। वह तो गनीमत रही कि रात भर काम कराने के बाद शहर की आपूर्ति बहाल कराने में सफलता मिली है। ज्यादातर गांव की भी आपूर्ति सही हैै लगभग 50 गांव की आपूर्ति बाधित चल रही है। इसी प्रकार अधिशाषी अभियंता (ग्रामीण) केके वर्मा ने बताया कि लगभग 50 गांव की आपूर्ति सुधार का काम जारी है।
आंधी से सुनीता पत्नी राजा जोशी सीतापुर राघवपुरी वार्ड के घर की दीवार टूट गई। इसी तरह से भरतकूप क्षेत्र के सिलखोरी गांव, मड़का व कौहारी गांव में कई ग्रामीणों कच्चे मकान की दीवारें गिर गईं। बारिश होने से घरों के अंदर पानी भर गया।
विज्ञापन
तेज आंधी के चलते भरतकूप में टूटे पोल से बिजली आपूर्ति सोमवार को बाधित रही। जिससे पानी का भी संकट रहा। बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि मौके पर कर्मचारियों को भेज कर जहां भी तारे टूटे थे, बनवा दिए हैं। शाम तक आपूर्ति सही करवा दी जाएगी।
कस्बे में रेलवे लाइन के पास बने अंडर ब्रिज में पानी भरने से आवागमन तीन घंटे से बाधित रहा। जब पाी कम हो गया तो आने-जाने वाले किसी तरह से निकले। शिवरामपुर कस्बे में मारवाड़ी बस्ती सहित अन्य जगहों पर पाी भर गया। मंगलवार को बारिश होने के बाद मौसम बदल गया। ठंड ठंड हवाएं चल रही है। आकाश में बादल छाए हुए है। इस समय गर्मी का असर कम हो गया है लेकिन उमस बनी रही।

फोटो नंबर- 2- शहर में खराब विद्युत लाइन को बनाते विद्युतकर्मी- फोटो : CHITRAKUTT