फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   barish aur oolawarist

हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से मौसम में आया परिवर्तन

Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
barish aur oolawarist
चित्रकूट/बरगढ़/मऊ। जिले में शुक्रवार की सुबह कुछ स्थानों पर अचानक बारिश और ओलावृष्टि होने से किसान परेशान है। किसानों को फसलों की चिंता सता रही है। वहीं बारिश होने से शहरी व कस्बा क्षेत्र के लोग गर्मी कम होने से खुश नजर आए।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह बदली छाने के साथ आकाश में बिजली चमकने लगी। कुछ देर बाद बरगढ़ कस्बा सहित महड़ा, हड़हा, उसरी, गाहूर, सेमरा आदि गांवों में बारिश होने लगी। जिसमें कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे खेतों में लगी फसल को नुकसान हुआ है। खलिहान में रखी फसल भी भीग गई है। वही भरतकूप क्षेत्र में भी हल्की बारिश हुई है। मौसम में आये परिवर्तन से किसानों में चिंता है। महड़ा गांव के किसान सुरेश कुमार, महेश सिंह आदि ने बताया कि आधे से अधिक किसानों की फसल अभी खेत में ही लगी है। इस समय ओलावृष्टि व बारिश से किसानों को भारी नुकसान हो सकता है। उपकृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि हल्की बारिश होने से अधिक नुकसान नहीं हुआ। यदि तेज बारिश होगी तो इस समय किसानों का भारी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed