{"_id":"586fd59c4f1c1bcf57158f49","slug":"bandits-will-be-patrolling-to-prevent-interference","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकुओं की दखलंदाजी रोकने को होगी गश्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकुओं की दखलंदाजी रोकने को होगी गश्त
चित्रकूट
Updated Fri, 06 Jan 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते एसपी डीपी सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव मेें डकैतों के हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस टीमों को तैयार रहने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिए हैं। जरूरत वाले स्थानों पर लोकल पुलिस टीम के साथ पीएसी टीम के साथ नियमित गश्त और जंगलों में कांबिंग की जाएगी। इसके अलावा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को निर्भीक होकर मतदान करने को प्रेरित किया जाएगा।
शुक्रवार को कालूपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी डीपी सिंह ने अपर एसपी, सभी सीओ और सभी थानाध्यक्षों के साथ बैठक की। एसपी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में निर्भीक व निष्पक्ष तरीके से मतदान कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
डाकु गैंगों के बारे में मुखबिरों से जानकारी की जाए। गैंग के खिलाफ लगातार कांबिंग कराई जाएगी। इसी प्रकार अवैध शराब बेचने व बनाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। हर हाल में आदर्श चुनाव आचार संहिता का पालन कराया जाएगा।