फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   balgovnd ko stf ne pakda

विकास दुबे का फरार हत्यारोपी बालगोविंद को एसटीएफ ने दबोचा

Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
balgovnd ko stf ne pakda
चित्रकूटः कानपुर के विकास दुबे गैंग का खास, 50 हजार का इनामी बाल गोविंद दुबे चित्रकूट से पकड़ा गया? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। कानपुर के बेहद चर्चित हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे के फरार साथी बालगोविंद दुबे उर्फ लालू को यूपी एसटीएफ ने चित्रकूट के खोही चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिसकर्मियों पर गोली चलाकर शहीद करने वालों में शामिल लालू दुबे पर 50 हजार का इनाम घोषित था। कई दिनों से यह चित्रकूट में पीले रंग के कपड़े पहनकर फरारी काटता रहा लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। सोमवार को एसटीएफ की टीम ने आकर इसे दबोच लिया है। इस गिरफ्तारी की जानकारी होते ही जिले में चर्चा बडी तेजी से हुई कि संभव है कि और भी कई आरोपी इसी तरह छिपे हों क्योंकि चित्रकूट से दुर्दांत अपराधी विकास दुबे का काफी घनिष्ठ संबध रहा है। वह अपने जीवन काल मे ंकई बार यहां आ चुका था।
विज्ञापन

चित्रकूट जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत श्रीकामदगिरी परिक्रमा मार्ग से सटे खोही चौराहे के पास सोमवार यूपी एसटीएफ की टीम ने पीले रंग के वस्त्रधारी युवक को दबोच लिया। अचानक इस गिरफ्तारी को देख आस पास के लोग सकते में आ गए। निजी वाहन से आई एसटीएफ की टीम उसे पकड़कर लखनऊ ले गई। स्थानीय लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इस युवक को दो दिन पहले ही यहां देखा गया था जो पीले रंग के वस्त्र पहने घूम रहा था। किसी को इसके बारे में कोई शक नहीं था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एसटीएफ के एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बिकरू कांड का एक आरोपी चित्रकूट की ओर गया है। बाल गोविंद उर्फ लालू की तलाश पुलिस कर रही थी। इसी सूचना पर यूपी एसटीएफ की टीम ने जाल बिछाकर उसे परिक्रमा मार्ग के खोही के पास कर्वी जाने वाले मार्ग से पकडृ़ा है। इस पर पचास हजार रुपये का इनाम घोषित है। दुर्दांत विकास दुबे के साथ 2/3 जुलाई की रात को बिकरू में पुलिसकर्मियों पर हमला करने के दौरान इसने पुलिस टीम पर बम फेंका था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed