फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bail rejected for woman who murdered her husband

Chitrakoot News: पति के साथ हत्या करने की सहयोगी महिला की जमानत खारिज

Sat, 18 Oct 2025 02:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 18 Oct 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bail rejected for woman who murdered her husband
चित्रकूट। दो करोड़ रुपये के बीमा के धन को हासिल करने के लालच में निर्दोष व्यक्ति को जलाकर मारने के हत्यारोपी पति की सहयोगी महिला की जमानत जिला जज शेषमणि ने खारिज कर दी। मामला राजापुर थाना क्षेत्र के कंधवनिया गांव का है, जो इसी वर्ष जुलाई माह में सामने आया था।
विज्ञापन


दो जुलाई 2025 को कंधवनिया गांव के गिरजाशरण सिंह ने राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है कि सिकरी अमान गांव के पास एक कार जल गई है, जिसमें एक शव बरामद हुआ है। कार उनके साले की थी, जिसे उनके दामाद सुनील सिंह (निवासी कनपुरा, रीवा, मध्य प्रदेश) चलाते थे। शव के पास मिले मोबाइल के आधार पर परिजनों ने शिनाख्त सुनील सिंह के रूप में की और अंतिम संस्कार भी कर दिया। परिजनों ने यह आशंका जताई थी कि सुनील सिंह की हत्या कर किसी ने गाड़ी में आग लगा दी है।
विज्ञापन


पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दो करोड़ रुपये के बीमा धन के लालच में सुनील सिंह ने अपनी पत्नी हेमा सिंह के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। सुनील सिंह ने अपने ही कद-काठी के व्यक्ति विनय सिंह को कार में बैठाया और चित्रकूट लाकर हत्या करने के बाद कार में आग लगा दी। इसके बाद खुद को मृत घोषित करा लिया ताकि बीमा धन प्राप्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वास्तविक मृतक विनय सिंह के भाई विकास सिंह ने बताया कि उसका भाई नशे का आदी था और लालच देकर सुनील उसे घर से अपने साथ ले गया था। पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी सुनील सिंह और उसकी पत्नी हेमा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


बाद में हेमा सिंह ने अधिवक्ता के माध्यम से जिला सत्र न्यायाधीश के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी। बचाव और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद शुक्रवार को जिला जज शेषमणि ने आरोपी हेमा सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed