फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Bad roads, the injured were taken to the hospital from the cot

Chitrakoot News: सड़कें खराब, चारपाई से घायल को पहुंचाया अस्पताल

Tue, 11 Jul 2023 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Bad roads, the injured were taken to the hospital from the cot
पहाड़ी (चित्रकूट)। बारिश से सड़कों की स्थिति बदतर हो गई है। कीचड़ और जलभराव से सड़कों से वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। मजबूर ग्रामीण मरीजों को चारपाई से अस्पताल पहुंचा रहे हैं। सोमवार को अन्ना मवेशी के हमले से घायल ग्रामीण को चारपाई पर ग्रामीण अस्पताल गए।
विज्ञापन

पहाड़ी विकास खंड क्षेत्र की कई सड़कें कच्ची होने से उन पर कीचड़ और जलभराव है। विकास खंड के सिधौली के लोधनपुरवा निवासी रामफल (55) को अन्नामवेशी ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। रास्ता सही न होने के कारण ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को चारपाई में लिटाकर ले गए।
विज्ञापन

ग्रामीण राजकुमार राजपूत, प्रेमचंद्र राजपूत, विक्रम, सुनील ने बताया कि लोधनपुरवा संपर्क कच्चा होने से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। उनके पुरवा में कोई एंबुलेंस भी नहीं पहुंच पाती। इससे मजबूरी मेंं लगभग 500 मीटर तक मरीज को चारपाई में ले जाना पड़ता है। बताया कि कई बार अधिकारियों व जिम्मेदारों को पत्र देकर सड़क का निर्माण जल्द से जल्द कराने की मांग की है लेकिन सुनवाई नहीं होती। विकास खंड पहाड़ी के बीडीओ धर्मजीत सिंह ने बताया कि सड़क बनाने के लिए योजना बनाई गई है। बजट पास होते ही सड़क का निर्माण कार्य कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed