फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   baajaar ke beech mein lagaakar hamala, laathee-dandon se peeta

बाजार के बीच घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से पीटा

Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
baajaar ke beech mein lagaakar hamala, laathee-dandon se peeta
घटना की जानकारी देते घायल रामदयाल व रामसेवक। - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत रामनगर मेें बाइक से जा रहे बाबा और नाती की बाइक पर हमलावरों ने फायरिंग कर दी। दहशत में दोनों लोग बाइक से गिर गए। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। हमलावरों ने सड़क पर गिरे बाबा और नाती को लाठी डंडों से पीट दिया। जानमाल की धमकी देकर भाग गए। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के नोनमई गांव निवासी राम दयाल सिंह पुत्र शिव प्रसाद सिंह बृहस्पतिवार को नाती रामसेवक सिंह पुत्र बृजमोहन के साथ बाइक से मऊ कस्बे से घर जा रहे थे। रामनगर कस्बे में सब्जी खरीदी। यहां से जाने लगे। पहले से घात लगाए हमलावरों ने बंदूक से फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से दोनों लोग बच गए। दहशत में बाबा नाती बाइक से गिर पड़े। हमलावर इनके पास पहुंचे। लाठी डंडों से पीट दिया। इसी बीच आसपास के कुछ लोग शोर मचाते हुए पहुंच गए। इससे आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

घायल रामदयाल सिंह ने बताया कि रामनगर में रहने वाले एक परिवार के सदस्यों ने हमला किया है। यह जान लेना चाहते थेे। फायरिंग से बचे तो पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष धर्मराज यादव ने बताया कि घटना स्थल पर फायर हुआ है। तहरीर नहीं मिली है। मामला संज्ञान में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed