फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Azam Khan Accountant Association staged protest statement

आजम खां के बयान के विरोध में लेखपाल संघ ने धरना दिया

Tue, 02 Aug 2016 10:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Tue, 02 Aug 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Azam Khan Accountant Association staged protest statement
सदर तहसील परिसर में लेखपाल संघ के धरने को संबोधित करते लेखपाल सतेंद्र कुमार। - फोटो : अमर उजाला

उप्र लेखपाल संघ ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के बयान पर आपत्ति जताते हुए सभी तहसील परिसरों में धरना दिया। लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर लेखपालों पर हो रही ऐसी टिप्पणियाें पर रोेक लगवाने की मांग की है।

विज्ञापन


मंगलवार को सदर तहसील, मऊ, राजापुर व मानिकपुर तहसील परिसर में लेखपाल संघ ने धरना दिया। मुख्यालय में संघ के जिलाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह ने कहा कि राजस्व विभाग का महत्वपूर्ण कार्य लेखपाल करते हैं।
विज्ञापन


उनके खिलाफ की गई टिप्पणी से पूरे विभाग की बदनामी हो रही है। लेखपालों पर काम कराने का दबाव डाला जाता है। ऐसा न करने पर नेता अभद्र टिप्पणी करने से बाज नहीं आते। 28 जुलाई मुरादाबाद जिले के तहसील बिलारी में नगर पालिका भवन में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खां ने लेखपालों पर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मऊ तहसील अध्यक्ष रवि प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि लेखपाल अपने दायित्वों का निर्वहन करता है। इसके बावजूद उन्हें हमेशा बदनाम किया जाता है।  एसडीएम को ज्ञापन सौंपते समय अरविंद कुमार सिंह, सत्येद्र कुमार, चैन प्रसाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed