{"_id":"680d1ff71f6459a38d076715","slug":"auto-overturned-due-to-brake-failure-one-dead-13-injured-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-115313-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ब्रेक फेल होने पर पलटा आॅटो एक की मौत, 13 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ब्रेक फेल होने पर पलटा आॅटो एक की मौत, 13 लोग घायल
विज्ञापन
गमगीन परिजन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर। भूसा भर कर लौट रहे मजदूरों का ऑटो ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर पलट गया। इससे एक मजदूर की मौत हो गई। चालक सहित 13 मजदूर घायल हो गए। चार की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के ददरी के पास की है। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया के बंदा भीतर निवासी सुनील (40) ने बताया कि वह गांव निवासी गोरेलाल (38), उसके पुत्र रोहित (17), रामकिशोर (28), उसकी पत्नी साधना (24), नीलू (38), मीनू (16), कल्लू (37), सुनील (35), रंजीत (22), गोलू (19), माेनू (18), अज्जू (18), बब्बू (40) के साथ ददरी गांव भूसा भरने गए थे। रात करीब 11 बजे ऑटो से लौट रहे थे।
जंगल में पहुंचते ही ऑटो का ब्रेक फेल हो गया। इससे ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। कुछ मजदूर दब गए और कुछ बाहर छिटक गए। मजदूरों ने ही ऑटो को सीधा कर दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी को लेकर जिला अस्पताल पहुंची। चार की हालत गंभीर थी। डाॅक्टर ने गोरेलाल को मृत घोषित कर दिया। सुनील ने बताया कि ऑटो गांव के मुकेश कुमार का है। उसको भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे और घायलों को लेकर अस्पताल गए। वहां पहुंचने के पहले ही एक की मौत हो चुकी थी।