फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Authorities awaken; roads begin to become pothole-free.

Chitrakoot News: जागे जिम्मेदार, गड्ढामुक्त होने लगीं सड़केें

Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 25 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Authorities awaken; roads begin to become pothole-free.
फोटो 25 सीकेटीपी 08 शिवरामपुर-पहाड़ी के जर्जर मार्ग की मरम्मत करते श्रमिक। संवाद
चित्रकूट। शहर के मोहल्लों से लेकर झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाईवे और शिवरामपुर-पहाड़ी स्टेट हाईवे तक सड़कें बदहाल हैं।
विज्ञापन

गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन सवार गिरकर घायल हो रहे हैं। इस समस्या को अमर उजाला में 22 अगस्त के अंक में ‘बारिश से उखड़ी सड़क, हर पल हादसे का खतरा’ शीर्षक से प्रकाशित किया गया था। अब सड़कों की मरम्मत की जा रही है।

मंदाकिनी पुल, नयागांव, बोड़ी पोखरी-सरैंया और शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग की जर्जर तस्वीरों के साथ खबर को प्रमुखता से छापी गई थी, तब जाकर प्रशासन की नींद टूटी। खबर छपते ही डीएम ने लोक निर्माण विभाग को तलब किया और सख्त लहजे में तत्काल गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। बोड़ी पोखरी-सरैंया मार्ग पर मजदूर गिट्टी-मिट्टी से गड्ढे भरते दिखे, तो शिवरामपुर-पहाड़ी मार्ग पर भी मरम्मत शुरू हो गई। फिलहाल लोनिवि गड्ढे भर रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि बारिश से गड्ढे हो गए थे, अधिकांश भरवा दी हैं, बारिश से काम में दिक्कत आ रही है, जल्द सभी सड़कें ठीक करा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed