फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Attack on revenue department and police team reached to remove possession

पुलिस व राजस्व टीम पर किया हमला

Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Attack on revenue department and police team reached to remove possession
फोटो नंबर-7- कलचिहा गांव के एक घर का जलता भूसा और वीडियो बनाती पीड़ित परिवार की महिला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
मऊ/बरगढ़(चित्रकूट)। बरगढ़ थाना अंतर्गत गांव कलचिहा में गांव समाज की भूमि को खाली कराने के दौरान जैसे ही मकान की दीवारों में जेसीबी चली तो गांव में बवाल गया। राजस्व विभाग की टीम पर किसानों के रखे भूसे पर आग लगाने सहित महिलाओं के साथ अभद्रता करने के आरोप लगाकर ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया। जिससे अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

मारपीट में राजस्व निरीक्षक समेत कई पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे तब स्थिति सामान्य हुई। थाने में दोनों पक्ष ने तहरीर दी है। घायल राजस्व निरीक्षक की तहरीर पर एक दर्जन ग्रामीणों के खिलाफ मारपीट, गालीगलौज और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों का डाक्टरी परीक्षण कराने के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन

मऊ तहसील के कलचिहा गांव की गांव सभा की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर बुधवार को उच्चाधिकारियों के आदेश पर इसे खाली कराने के लिए राजस्व निरीक्षक नसीम खां राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ जेसीबी लेकर गांव पहुंचे। सरकारी रिकार्ड के अनुसार अवैध कब्जे वाले स्थान से कब्जा हटाने के लिए राजस्व विभाग की टीम ने कहा लेकिन वहां मौजूद महिलाओें ने कहा कि बाद में आना अभी पुरूष सदस्य घर में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैसे भी उनके परिवार इस भूमि पर तीस साल से रहते हैं। बातचीत के दौरान जैसे ही जेसीबी चली और दो ओर की दीवारें गिराईं तो गांव में बवाल मचने लगा। घरों में मौजूद महिलाये ंबाहर आकर राजस्व विभाग की टीम पर हमला कर दिया। आरोप लगाया कि टीम के सदस्यों ने उनके घर में आग लगा दी है जिससे भूसा व अन्य सामग्री जल गई।
यह विवाद देख गांव के अन्य ग्रामीण भी आकर राजस्व टीम की कार्यवाही का विरोध करने लगे। लगभग एक घंटे तक राजस्व व पुलिस टीम पर पत्थरों व डंडे से हमला किया गया। जिसमें राजस्व निरीक्षक और कुछ सिपाही चुटहिल हुए हैं। चारों ओर टीम के सदस्य जान बचाकर भागने लगे। गांव में तनाव फैलता देख सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गये तब सूचना पर एसडीएम नवदीप शुक्ला और सीओ सुबोध गौतम भारी पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। कथित कब्जा वाले स्थान पर रहने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि टीम ने उनके साथ अभद्रता की और जबरन उनकी पुश्तैनी भूमि पर जेसीबी चलवाई।
अधिकारियों के निर्देश पर राजस्व विभाग की कार्रवाई रूकी और बातचीत के बाद टीम वहां से लौट आई। देर शाम को मामले लेकर कलचिहा निवासी उषा देवी पत्नी रामसूरत ने बरगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मऊ तहसील के राजस्व निरीक्षक गांव पहुंच कर कहा कि गांव समाज की भूमि में कब्जा किये हो इसको खाली कर दो। जिनसे कहा गया कि घर में कोई पुरूष नहीं है।
सभी मऊ न्यायालय में गये हैं। उनके आने पर ही कार्रवाई करें। इसके बावजूद जबरन गाली गलौज कर भूसे पर आग लगा दिया और दीवारों पर जेसीबी चला दी। उधर राजस्व निरीक्षक नसीम खा ने थाने में दी तहरीर में कहा कि कलचिहा गांव की यह भूमि ग्राम समाज की है। जिस पर अवैध कब्जा की शिकायत मिलने पर खाली कराने के लिए गये थे। कब्जाधारियों ने लाठी डंडों व पत्थरों से राजस्व टीम व पुलिस फोर्स पर हमल बोल दिया। मौहाल उग्र करने के लिए मैदान में रखे भूसे पर खुद आग लगाई। पीड़ित परिवार की महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की जा रही है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

मऊ। सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि बरगढ़ थाने में एक दर्जन महिलाओं व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल किसी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। मामले की विवेचना के लिए पुलिस टीम को निर्देश दिए गए हैं।

फोटो नंबर-8- कलचिहा गांव के एक घर की दीवारों को गिराती जेसीबी मशीन। संवाद

फोटो नंबर-8- कलचिहा गांव के एक घर की दीवारों को गिराती जेसीबी मशीन। संवाद- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed