फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Atal Jayanti celebrated as Good Governance Day

चित्रकूटः सुशासन दिवस के रूप में मनाई अटल जयंती

Fri, 25 Dec 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Atal Jayanti celebrated as Good Governance Day
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर रामायण मेला परिसर में किसानों को सम्मानित करत - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व. अटल बिहारी बाजपेई की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर कृषि मेला, गोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने किसानों को सम्मानित किया। जनपद के विकास खंडों व साधन सहकारी समितियों में 22 जगह कार्यक्रम हुए। जिले के एक लाख 63 हजार किसानों को आनलाइन किसान सम्मान निधि की धनराशि दी गई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर उन्हें लाभ पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। बुंदेलखंड के लिए हर घर नल योजना लागू कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराई गई है।
विज्ञापन

पूंजीपति प्रदेश में फैक्ट्री व कंपनी लगा रहे हैं, जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। जनपद में हवाई अड्डे का निर्माण हो रहा है। इस दौरान जिले के एक लाख 63 हजार किसानों के खातों में आनलाइन किसान सम्मान निधि की धनराशि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम शेषमणि पांडेय ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कृषि से संबंधित योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों को लाभ दिलाएं। सीडीओ अमित आसेरी ने कहा कि प्रत्येक योजनाओं का लाभ किसानों को दिलाया जाएगा।
इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने कई विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। कृषि के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने वाले किसानों को कृषि यंत्रों का वितरण कर उन्हें पिंक कार्ड योजना के लिए सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ल ने किया।

इस दौरान एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, संयुक्त कृषि निदेशक बांदा उमेश कटारिया, एसडीएम कर्वी राम प्रकाश, डीडीओ आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी संजय कुमार पांडेय, डीसी एनआरएलएम राम उदरेज यादव, डीसी मनरेगा दयाराम, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. नीलम सिंह, जिला उद्यान अधिकारी रमेश कुमार पाठक, जिला दिव्यांगजन अधिकारी राजेश कुमार नायक, उप कृषि निदेशक टीपी शाही, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी, आनंद प्रताप सिंह व पंकज अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed