फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Asiane were destroyed by the flood, the family was living in tents

बाढ़ से उजड़ गए आशियाने, टेंट में गुजारा कर रहा परिवार

Fri, 02 Sep 2016 10:37 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Fri, 02 Sep 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Asiane were destroyed by the flood, the family was living in tents
पॉलीथिन के टेंट के नीचे गुजारा करते ग्रामीण और बारिश के बाद टूटा पड़ा किसान का घर। - फोटो : अमर उजाला

बाढ़ प्रभावित मवईकला गांव में यमुना के कहर से एक दर्जन से अधिक मकानों को छति पहुंची है। जिसमें से दो मकान पूरी तरह गिर जाने पर परिवार के सदस्य टेंट के नीचे रह रहे है। अन्य प्रभावित लोग बाढ़ कम होने पर टूटी दीवारें खड़ी कर अपने मकानों में ही रहने लगे हैं। लेकिन उन्हें भी जर्जर मकान गिरने का डर लगा रहता है। प्रशासन ने प्रभावितों को भोजन, वस्त्र आदि की मदद जरूर की है लेकिन यह पर्याप्त साबित नहीं हो रही है।

विज्ञापन



अगस्त में हुई जोरदार बारिश से यमुना में आई बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित मवईकला गांव रहा। गांव के अंदर तक पानी घुस जाने से एक दर्जन मकानों को छति पहुंची थी। 47 परिवारों को नाव से गांव के बाहर स्कूल में लाकर विस्थापित किया गया था।
विज्ञापन


पानी कम होने के बाद  प्रशासन ने परिवारों को जरूरी भोजन व अन्य सामग्री देकर गांव भेजा था। कई परिवार टूटे मकानों की दीवारें खड़ी कर रहने लगे लेकिन मइयादीन व रवि पुत्रगण माधव और  लूलू व फुस्सू पुत्रगण रामचंद्र बच्चों सहित गांव में ही पन्नी के टेंट के नीचे रह रहें है। परिवार के सदस्य मजदूरी कर बच्चों का पेट भर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


माधव व रामचंद्र के परिजनों का कहना है कि बाढ़ के कारण घर में अनाज भी नहीं है। पेट पालने के लिए मजदूरी का ही सहारा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सभी को प्रशासन से मदद की दरकार है।


बाढ़ से प्रभावित गांव मवईकला में गंदगी जमा है। गलियों में कीचड़ होने से ग्रामीणों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को गंदगी से संक्रामक रोग फैलने का डर सता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed