फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   As soon as the elections come, action will be taken against the traders making illegal liquor.

Chitrakoot News: चुनाव आते ही अवैध शराब बनाने के कारोबारियों पर कार्रवाई शुरु

Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
As soon as the elections come, action will be taken against the traders making illegal liquor.
चित्रकूट । जिले की नदियों के किनारे बसे गांवों में अवैध शराब के बनाने का कारोबार कई साल से फल फूल रहा है। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही ऐसे कारोबारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। कोतवाली अंतर्गत कपसेठी गांव के पास मंदाकिनी नदी के किनारे छापेमारी की कार्रवाई की गई। जिसमें 45 लीटर शराब बरामद की गर्ई। 65 सौ ग्राम लहन बरामद हुआ है। पांच भट्ठियों को नष्ट किया गया है। चुनाव के दौरान शराब बनाने का काम तेज हो जाता है।
विज्ञापन

जिले के मंदाकिनी नदी, यमुना नदी, वाल्मीकि नदी के किनारे बसे गांवों में कई साल से अवैध शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। जिसमें जिला मुख्यालय के कपसेठी गांव, टिकुरा, बनकट, बंधोइन सहित पहाड़ी थिाना क्षेत्र के सगवारा, पनौटी, कलवारा बजुर्ग गांव के आसपास अवैध शराब बनाने का कारोबार होता है। इसी तरह से राजापुर क्षेत्र के यमुना नदी किनारे बसे चिल्लीमल, भदेदू, कनकोटा, सुरसेन, सरधुआ सहित आसपास के अन्य गांव में शराब बनाने का कारोबार हो रहा है। इसी तरह से मऊ क्षेत्र में बसे गांवों में यमुना नदी किनारे बसे गांवों में शराब बनाने का कार्य होता है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। जिसमें कोतवाली पुलिस ने कपसेठी गांव के पास मंदाकिनी नदी के किनारे से 65 लीटर शराब बरामद की है। शराब बनाने के उपकरण सहित लहन भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अरूण कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव के दौरान अक्सर देशी शराब बनाने का काम तेजी से होता है। ऐसे चिंहिंत स्थलों पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहले से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------
शराब पीने से चार की हो गई थी मौत
चित्रकूट राजापुर क्षेत्र में चार साल पहले खोंपा, देवारी गांव में अवैध शराब पीने से एक दर्जन से अधिक ग्रामीण गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। जिसमे चार की मौत भी हो गई थी। इस मामले में राजापुर थानाध्यक्ष सहित जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। संवाद
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed