फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   As soon as MD goes, city and village gul

एमडी के जाते ही शहर व गांव की बत्ती गुल

Tue, 24 Jul 2018 11:22 PM IST
एमडी के जाते ही शहर व गांव की बत्ती गुल
एमडी के जाते ही शहर व गांव की बत्ती गुल Updated Tue, 24 Jul 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
As soon as MD goes, city and village gul
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बिजली व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल एसके वर्मा जिले में दो दिवसीय दौरे के दौरान जो सुधार के निर्देश दिए थे वह महज 12 घंटे के बाद ही फेल हो गया। शहर समेत सदर तहसील क्षेत्र के एक दर्जन गांव की बिजली मंगलवार को सुबह नींद खुलने के पहले ही गायब हो गई। कई घंटे तक बिजली गुल रहने के दौरान पता चला कि बनकट गंगा जी रोड पावर हाउस में केबिल में फाल्ट हो जाने से आपूर्ति बाधित रही। दोपहर को एक इलाके की बिजली आई तो दूसरे इलाके की गायब हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों के हालत में कोई सुधार नजर नहीं आया।

जिले में दो महीने से बिजली की व्यवस्था धड़ाम होने से जिले के बाशिंदों ने धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया था। जिसको लेकर प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल एस के वर्मा जिले में दो दिवसीय दौरा कर बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उनके जाते ही दूसरे दिन सुबह से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। वही 220 केबी सब स्टेशन सरैंया से मऊ, मानिकपुर, बोड़ी पोखरी की विद्युत आपूर्ति चालू होने के बावजूद बूंदाबांदी होते ही तीनो फीडर सुबह बंद हो गये थे।  बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि बनकट गांव में पावर हाउस में के बिल में फाल्ट आ जाने के कारण बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई थी। गौरतलब है कि रविवार व सोमवार को जब एमडी जिले में पावर हाउस का निरीक्षण, ग्रामीणों से बातचीत और अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे तब ही तीन चार बार जिले की बिजली कई घंटे के लिए गुल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed