फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Artists enthralled the audience with their performance during Tulsi Jayanti celebrations

Chitrakoot News: तुलसी जयंती समारोह में कलाकारों ने मंचन कर समा बांधा

Sat, 02 Aug 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Artists enthralled the audience with their performance during Tulsi Jayanti celebrations
खोही (चित्रकूट)। धर्मनगरी के तुलसी शोध संस्थान में दो दिवसीय तुलसी जयंती समारोह की शुरुआत शुक्रवार को हुई। उज्जैन के वेद नाट्य रंग मंच के कलाकारों ने रामचरित मानस की चौपाई पर आधारित भावपूर्ण नाट्य मंचन की प्रस्तुति कर समा बांधा।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग की जनजाति लोक कला एवं बोली विकास अकादमी तुलसी जयंती समारोह का आयोजन तुलसी शोध संस्थान में कर रही है। इसमें पहले दिन उज्जैन के वेद नाट्य रंग मंच के कलाकार ने अपनी प्रस्तुति दी। भगवान लक्ष्मण की पत्नी उर्मिला के जीवन पर आधारित मंचन प्रस्तुत किया। ग्वालियर डाॅ. उमा कुपवाले ने नवधा भक्ति की जानकारी दी।
विज्ञापन

कहा कि भगवान श्रीराम ने अपने चरित्र के माध्यम से शबरी की नवधा भक्ति की। रीवा की मणि माला सिंह ने बघेली गीत प्रस्तुत किया। भोपाल के कलाकार फूल सिंह के नेतृत्व में कलाकारों ने बुंदेली गीत प्रस्तुत किया। रामगोपाल द्वारा लिखित शंबूक बुद्ध भवभूति नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके पहले मुख्य अतिथि संत भैरो दास महाराज ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के प्रभारी निदेशक दीपक कुमार गुप्ता, डाॅ. आरके पांडेय, अवधेश कुमार चंसौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed