फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Are threatening to implicate in false cases Diaios

झूठे मामले में फंसाने की धमकी दे रहे डीआईओएस

Thu, 19 Mar 2015 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट Updated Thu, 19 Mar 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन

चित्रकूट इंटर कालेज के प्रवक्ता और बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
में अतिरिक्त सचल दल प्रभारी वीपी निर्मल ने डीएम और एसपी से डीआईओएस की शिकायत की है। इसमें आरोप लगाया कि डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।

वीपी निर्मल ने बताया है कि डीआईओएस ने उन्हें अतिरिक्त सचल दल का प्रभारी बनाया था। इसमें सीमा जायसवाल, शैलेंद्र कुमार, शंकर प्रसाद यादव को शामिल किया था। कुछ परीक्षा केंद्रों पर अनियमितताएं मिली थीं।

आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापकों और सहयोगियों ने सचल दल को धमकाया था, इसकी एफआईआर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। उनका कहना है कि डीआईओएस प्रेमप्रकाश मौर्य उन्हें और शंकर यादव को कई बार धमका चुके हैं और घटना की गवाही देने से मना कर रहे हैं।

अब डीआईओएस इनके प्रभाव में आकर झूठे तथ्यों के आधार पर एफआईआर दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। प्रवक्ता ने सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ जांच की मांग की।  

उधर, बुइया बाई इंटर कालेज और परम विद्या मंदिर के केंद्र व्यवस्थापकों ने वीपी निर्मल और शंकर प्रसाद यादव पर पचास हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। कहा कि सचल दल प्रभारी वीपी निर्मल ने केंद्रों के निरीक्षण के दौरान निरीक्षण आख्या और दैनंदिनी में शांतिपूर्वक परीक्षा होने की आख्या अंकित की, फिर प्रधानाचार्य को बुलाकर पचास हजार रुपये मांगे।

साथ ही धमकी दी कि अगर ऐसा नहीं किया तो परीक्षा केंद्र खत्म करवाकर फर्जी मुकदमे में फंसा देंगे। दावा किया कि सुरक्षा गार्डों ने हलफनामा देकर मारपीट की घटना को फर्जी बताया है। दोनों ने एसपी से वीपी निर्मल और शंकर यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने मांग की।

आरोप बेबुनियाद हैं। मेरे पास दोनों पक्षों की शिकायतें आई थीं। दोनों को कोतवाली प्रभारी के पास भेज दिया है, विवेचना में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। इसके अलावा कोई टिप्पणी नहीं करना।
प्रेमप्रकाश मौर्य, डीआईओएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed