{"_id":"aaeb3e8a92e3f7bc00b0fade08a6078c","slug":"are-the-lives-of-electric-wires-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान ले रहे बिजली के तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान ले रहे बिजली के तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरहार क्षेत्र में ढीले और जर्जर बिजली के तार
विज्ञापन
जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन तारों से आए दिन हादसे हो रहे हैं। कभी इनकी
चपेट में आकर मवेशियों की जान जा रही है तो कभी ग्रामीणों की। पिछले दिनों
खटवारा गांव में करंट से युवा किसान की जान चली गई थी।
तिरहार क्षेत्र के लोग बिजली विभाग की लापरवाही से परेशान हैं। बीस जुलाई को खटवारा के सुशील कुमार तिवारी की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि हाईटेंशन तार क्लैंप के पास से टूटकर खंभे के सपोर्ट में छू गई थी, जिससे खंभे में करंट उतर आया था।
खंभा छूने से किसान की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसके बाद विभाग ने बिजली ठप कर दी पर इसे दुरुस्त नहीं किया। किसानों ने राजापुर विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर जानकारी भी दी पर कुछ नहीं हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वे आंदोलन करेंगे।
वीरेंद्र पटेल ने बताया कि मलवारा गांव में हाईटेंशन लाइन के तार जमीन से बमुश्किल छह फीट ऊंचाई पर लटक रहे हैं। खेतों की जुताई करते समय तार ट्रैक्टर की छतरी से छू जाते हैं। इस कारण जुताई से पहले विभाग से शट डाउन लेना पड़ता है। बार-बार शिकायत के बाद भी विभाग तारों को कसवा नहीं रहा है।
राममूरत, नामदेव, उदयवीर, धनराज, धीरज, राहुल, शारदा, सोनू, विजयपाल, छोटेलाल, अरुण तिवारी का कहना है कि किसान की मौत के बाद भी कोई अधिकारी जानकारी लेने मौके पर नहीं पहुंचा। लोगों ने जेई पर आरोप लगाया कि वह कभी फोन नहीं उठाते। यदि कभी उठा भी लिया तो ठीक से बात तक नहीं करते।