फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anna became the enemy monkey now

अन्ना मवेशियों के साथ अब बंदर बने दुश्मन

Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
Anna became the enemy monkey now
Anna became the enemy monkey now Updated Sun, 07 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Anna became the enemy monkey now
दैवी आपदा से किसान टूट गया है। थोड़ी बहुत बुवाई के बाद जो फसल तैयार होने की उम्मीद है उसे अन्ना मवेशियों से बचाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अन्ना मवेशियों के बाद अब बंदर भी खेत तक पहुंच गए हैं। मवेशियों के साथ अब बंदरों से फसल बचाने के लिए किसान खेत पर ही दिन रात बिताने को मजबूर है। किसान अब तो बातचीत में कहने लगे हैं कि धरती पर उनके लिए दो और दुश्मन तैयार हो गए हैं। उनसे अपनी फसल बचाने के लिए दिनरात खेतों की रखवाली करनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

 लगातार तीन वर्षों से सूखे की मार झेल रहे जिले के किसानों के लिए खरीफ व रबी की फसल से इस बार भी कोई खास उम्मीद नहीं है। बारिश न होने से हजारों एकड़ की भूमि पर जोताई तक नहीं हो सकी है। पानी की कमी से किसान परेशान है। तराई क्षेत्र या जहां पानी की व्यवस्था हैं वहां सिंचाई होने से जिन खेतों में थोड़ी बहुत फसल तैयार हो गई।
विज्ञापन


उसे बचाने के लिए किसान दिन रात जुगत में लगा है। वहीं सूखे के कारण मवेशी भी खेतों में भटक रहे हैं। खुद के खाने की व्यवस्था न होने के कारण किसान परिवारों ने मवेशियों को अन्ना छोड़ दिया हैं। भूखे पेट घूम रहे मवेशी अपना पेट भरने के लिए जिस खेत में मौका मिलता है पेट भर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 जिन खेतों में हरी फसल दिखती हैं वहां मवेशी घुस जाते हैं। भरतकूप, शिवरामपुर व सीतापुर क्षेत्र के किसानों के लिए मवेशियों के साथ अब बंदर भी सिरदर्द बन गए हैं। खेतों में आकर बंदर बची फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इस मामले में जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने बताया कि अन्ना मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए गौशालाओं में व्यवस्था की गई है।

किसान अपने मवेशियों को खुला छोड़ने के बजाए उन स्थानों पर रख सकते हैं। खेतों की रखवाली तो किसानों को करनी होगी। प्रशासन अन्ना मवेशियों से फसल के नुकसान को बचाने के लिए प्रयासरत हैं। मवेशियों के लिए भूसे की व्यवस्था की जा रही है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed