फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   anna animal

खरीफ की फसलों में भी किसानों को अन्ना मवेशियों से जूझना पडे़गा

Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
anna animal
फोटो- 7- गोशाला में मौजूद मवेशी - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। जिले में बनाई जा रही गोशालाओं का कार्य पूरा न होने से इस साल भी किसानों को खरीफ की फसल में अन्ना जानवरों को भगाने के लिए जद्दोजहद करनी पडे़गी। कुछ स्थानों पर चल रहा कार्य भी बंद है हालंाकि डीएम से लेकर सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर जल्द ही पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इसके पूरा होनेे से अन्ना मवेशी की समस्या से किसानों को कुछ राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिले में अन्नामवेशियों की समस्या को दूर करने के लिए जिले में पांच पशु आश्रय केंद्र व तीन पशु बाड़ा बनाए जा रहे है। इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया। कुछ पशु आश्रय स्थल में निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद भी व्यवस्थाएं सही न होने के कारण वहां पर अन्ना मवेशियों को रखने की व्यवस्था नहीं की जा रही है। इस साल भी खरीफ की फसल का मौसम आने वाला है जिसकी तैयारी में किसान जुट गया है।
विज्ञापन

किसानों को चिंता खाए जा रही है कि इस साल भी खरीफ की फसल को बचाने के लिए खेतों की तकाई करनी पडे़गी। पशु विभाग के डा. सीएन पाल ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र पांच में चार बनकर तैयार हो गए है। जिसमें मवेशी रहने की व्यवस्था भी शुरू हो गई है। मात्र पहाड़ी विकास खंड का एक आश्रय स्थल नहीं बन पाया। बताया कि दो गोवंश के लिए दो वन्य विहार छीबो व रामगगर क्षेत्र में बनाए जा रहे हैं। किसान नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द अधूरे गोशालाओं को पूरा कराने की जरूरत है। लॉकडाउन के बाद अब बोई फसल को अन्ना मवेशी से बचाना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल मवेशी 5 लाख 81 हजार 240
अन्ना मवेशी 65 हजार
1- पशु आश्रय स्थल टिहिहरा विकास खंड सदर
2- पशु आश्रम स्थल ग्राम बसिला विकास खंड मानिक पुर
3-पशुआश्रय स्थल ग्राम अरक्षा बेरठी विकास खंड पहाड़ी
4-पशु आश्रय स्थल ग्राम बरियारीकला विकास खंड मऊ
5-पशुआश्रय स्थल ग्राम लौरी विकास खंड रामनगर
1- पशु बाड़ा ग्राम कटैया डाड़ी मऊ निर्माधीन
2- पशुबाड़ा ग्राम छीबो विकास खंड रामनगर निर्माणाधीन
3- पशुबाड़ा ग्राम कौबरा मानिकपुर
1- नन्दी गोशाला ग्राम अगरहुंणा विकास खंउ मानिकपुर
2- गोपाल पाल गौशाला ग्राम रसिन
3- स्वामी शोभन सरकार गोसेवा सदर ग्राम ऐंचवारा
4- देवराज गौसेवा सदर ग्राम रूकमाबुर्जग विकास खंड मानिकपुर
5- प्रेम पुजारी आश्रय गोशाला ग्राम निर्मोही अखांडा चित्रकूट परमानन्द रामश्रय गौशाला ग्राम गनीवा विकास खंड पहाड़ी क्रियाशील तुलसी गौशाला राजापुर विकास खंड रामनगर, क्रियाशील
6- गोवंश पशु वन्यविहार ग्राम छीबों विकास खंड रामनगर स्थल चिन्हांकन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed