फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Anand Shukla of BJP became Manikpur MLA

भाजपा के आनंद शुक्ला बने मानिकपुर विधायक

Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Anand Shukla of BJP became Manikpur MLA
फोटो- 10 आर आर - मतगणना में भाजपा की बढ़त की जानकारी होने पर प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमितशाह क - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। भाजपा ने अपनी सीट बरकार रखते हुए प्रतिद्वंदी सपा को हरा दिया है जिससे मानिकपुर क्षेत्र को भाजपा आनंद शुक्ला के रूप में नया विधायक मिल गया है। 237 मानिकपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के आनंद शुक्ला ने सपा के डा. निर्भय सिंह पटेल को कड़े मुकाबले में 12 हजार 840 वोट से हरा दिया। बसपा के राजनारायण कोल तीसरे स्थान पर रही जबकि कांग्रेस की रंजना पांडेय चौथे स्थान पर रहते हुए जमानत भी नहीं बचा सकीं। आश्चर्यजनक रूप में कुल 9 प्रत्याशियों में नोटा 3096 मत पाकर पांचवे स्थान पर रहा। अन्य पांच प्रत्याशियों की भी जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यालय के राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में सुबह आठ बजे की बजाए कुछ तकनीकी खराबी के चलते 8 बजकर 35 मिनट पर गणना शुरु हो सकी। सबसे पहले डाक पत्रों की गिनती हुई जिसमें भाजपा को अधिक मत मिले। इसके बाद ईवीएम के पहले राउंड से भाजपा ने बढ़त बनाई। दूसरे व तीसरे राउंड में सपा ने ज्यादा वोट पाए लेकिन इसके बाद भाजपा की बढ़त और आगे बढ़ती गई। इसके बाद 24 व 25 राउंड में भी सपा को कुछ उम्मीद दिखी।
विज्ञापन

जिससे भाजपाईयों के चेहरे पर भी चिंता की लकीरें उभरी लेकिन यह जीत दिलाने मे सहायक नहीं बन सकी। 25 राउंड के बाद 31वें राउंड तक भाजपाई बस इसी चिंता में रहे कि आखिर यह बढ़त कम क्यों हो रही है।हलांकि सपा कभी भाजपा से आगे नहीं बढ़ पाई बस जीत का अंतर घटा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर में भाजपा के आनंद शुक्ला 66 हजार 288 मत पाकर विजयी हुए। सपा के डा. निर्भय को 53 हजार 467 मत मिले। बीएसपी के राजनारायण उर्फ निराला कोल को 38 हजार 292 व कांग्रेस को आठ हजार 230 मत मिले। कुल नौ प्रत्याशी मैदान में थे। नोटा में तीन हजार 96 मत पडे। परिणाम के बाद यह तय हुआ कि सपा व बसपा की जमानत तो बच गई लेकिन बसपा समेत अन्य सभी की जमानत जब्त हो गई। शाम को चार बजकर 35 मिनट पर औपचारिक घोषणा के बाद प्रेक्षक एस धनराजू,डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी मनोज कुमार झा की मौजूदगी में भाजपा के नये विधायक आनंद शुक्ला को प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद भाजपाइयों का खुशी मनाने का क्रम शुरु हुआ। मिठाई खिलाकर व पटाखे फोडे गए। सपाई निराश होकर मतगणना कक्ष से बाहर निकले जबकि बसपाई व कांग्रेसी पहले ही बाहर आ चुके थे। गौरतलब है कि 2017 के विस चुनाव में भाजपा के आरके सिंह पटेल जीते थे। 2019 में सांसद का टिकट मिलने व जीत के बाद यह सीट खाली हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed