फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   An innocent child fell into the drain and died by drowning

Chitrakoot News: नाले में गिरा मासूम, डूबकर मौत

Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell into the drain and died by drowning
हरिशंकर - फोटो : हरिशंकर
सरैंया (चित्रकूट)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के धौआ पुरवा में मंगलवार की देर शाम को घर से कुछ दूरी पर नाला में पैर फिलसने से एक मासूम गिर गया और डूब गया। परिजनों ने नाले में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए। वहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सरैंया चौकी क्षेत्र के धौआ पुरवा निवासी राजेश कुमार ने बताया कि घर से कुछ दूर पर स्थित नाला के पास से उसका पुत्र हरिशंकर (5) शाम करीब सात बजे पैदल जा रहा था। तभी बारिश की वजह से रास्ते में फिसलन थी।
विज्ञापन

इस कारण बेटे का पैर फिसल गया और बेटा नाला में गिर कर डूब गया। ग्रामीण ने देखा और जानकारी दी तो दौड़ कर गए और नाले में कूद कर तलाश शुरू की। करीब आधा घंटा बाद बेटा मिला तो उसको बाहर निकाल कर सीएचसी लेकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रैपुरा थाना क्षेत्र के बगरेही लालापुर के पास बाल्मीकि नदी में नहाते समय मंगलवार की शाम को ट्रक का खलासी नहाते समय डूब गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका शव नहीं मिला था। बुधवार की सुबह करीब एक किमी दूर 12 घंटे बाद उसका शव मिला।

बेलरी निवासी ट्रक चालक रामदयाल ने बताया कि वह मछारिया भांगा निवासी खलासी जानकी शरण उर्फ कन्हैयालाल (22) के साथ मंगलवार की शाम को प्रयागराज से शाम को लौट रहा था। करीब छह बजे बगरेही के पास पांडेय ढाबा में ट्रक खड़ा कर नदी में नहाने गए। वहां नहाते समय खलासी ने साबुन लगाने के बाद नदी में कूद गया और तेज बहाव होने की वजह से बह गया।
बुधवार की सुबह छह बजे डूबे से करीब एक किमी दूर तैनात सिपाहियों ने शव उतराया हुआ देखा तो किसी तरह पानी में घुसकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed