फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amrit Bharat Express ran on Manikpur-Prayagraj route, 15 passengers travelled.

Chitrakoot News: मानिकपुर-प्रयागराज रूट पर दौड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस, 15 यात्रियों ने किया सफर

Mon, 19 Jan 2026 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 19 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Express ran on Manikpur-Prayagraj route, 15 passengers travelled.
बरगढ़ पहुंंची स्पेशल ट्रेन तो स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
बरगढ़। मानिकपुर-प्रयागराज रूट पर रविवार को अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ी। इस ट्रेन का बरगढ़ स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। रविवार को ट्रेन के स्टेशन में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने स्वागत किया। पहले दिन 15 यात्रियों ने टिकट लेकर यात्रा की। ट्रेन सप्ताह में एक दिन के लिए चलाई गई है जो अलीपुर द्वार पश्चिम बंगाल से पनवेल मुंबई महाराष्ट्र के लिए चलेगी।
विज्ञापन

बरगढ़ स्टेशन अधीक्षक संतोष वर्मा ने बताया कि रेल मंत्रालय ने ट्रेन नंबर 11031 अप 11032 डाउन अमृत भारत एक्सप्रेस से देश को पूरब से पश्चिम को जोड़ेगी। इसमें कुल 35 ठहराव दिए गए हैं जिनमें कल्याण नासिक रोड जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, बरगढ़, प्रयागराज, छिवकी, मेजा रोड आदि है। रविवार को यह ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर 12:30 बजे एक घंटे के विलंब से पहुंची थी। दो मिनट के ठहराव के बाद मुंबई की ओर रवाना हुई। इस मौके पर भाजपा नेता नारायण शुक्ला, राजेंद्र पांडेय, मनीष सिंह, पप्पू पाल, शोभनाथ प्रजापति, शैलेश शुक्ला, अजय त्रिपाठी, लवकुश तिवारी व विनोद तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed