{"_id":"637d13e689ff6819e70d4e8f","slug":"amavasya-today-devotees-started-arriving-chitrakoot-news-knp7297204169","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चित्रकूटः अमावस्या आज, पहुंचने लगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चित्रकूटः अमावस्या आज, पहुंचने लगे श्रद्धालु
विज्ञापन
अमावस्या मेले के एक दिन पहले ही रामघाट पर जुटने लगे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 23 नवंबर को है। इससे एक दिन पहले मंगलवार से ही श्रद्धालु धर्मनगरी पहुुंचने लगे। रामघाट सहित अन्य तीर्थस्थानों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है। इस बार नक्षत्र व योग के अनुसार अमावस्या का पर्व 24 नवंबर को भी माना गया है। अमावस्या मेला के लिए यूपी व एमपी क्षेत्र में सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। श्रद्धालुओं को सर्दी से बचाने के लिए अभी चिह्नित स्थलों पर अलाव नहीं जलाए गए हैं।
अमावस्या बुधवार व गुरुवार को पड़ रही है। जिससे एक दिन पहले से श्रद्धालु धर्मनगरी अपने-अपने साधनों, बस और ट्रेनों से पहुंचने लगे है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व धर्मनगरी के रामघाट में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा जा रही है।
मेला की व्यवस्था के लिए एमपी व यूपी क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। पुलिस के अधिकारी व पुलिस के जवान तैनात किए गए है। जिन स्थानों पर भीड़ भाड़ अधिक होती है। उन स्थानों पर अधिक सतर्कता बरती जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। परिक्रमा मार्ग मेें दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की गई है। सफाई के लिए नगर पालिका के कर्मचारी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
डीएम अभिषेक आनंद व एसपी अतुल शर्मा ने मेला क्षेत्र का भ्रमण कर मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्था देखा। वहीं, धर्मनगरी क्षेत्र के एमपी क्षेत्र में भी मेला की व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने भ्रमण किया। संत नवलेश दीक्षित ने बताया कि अमावस्या में मंदाकिनी नदी में स्नान कर पंडितों को दान देने से परिवार में सुख-शांति रहती है। नक्षत्रों के अनुसार, यह अमावस्या का पर्व 23 व 24 को आंशिक रूप से रहेगा।
चित्रकूट स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज
चित्रकूट। चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन के प्रबंधक आरएस यादव ने बताया कि अमावस्या पर्व को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए हैं और कुछ ट्रेनों को बाया चित्रकूट से होकर गुजरना तय किया है। यह क्रम 22 नवंबर से शुरू होकर 25 नवंबर तक जारी रहेगा। इन ट्रेनों में लोकमान्य तिलक, निजामुद्दीन, वीरागंगना लक्ष्मीबाई, मथुरा ग्वालियर हाबड़ा एक्सप्रेस, आगरा हाबड़ा एक्सप्रेस, इंदौरा प्रयागराज एक्सप्रेय, अहमदाबाद बरौनी, अहमदाबाद आसशोल, लोकमान्य तिलक गोरखपुर, रायपुर लखनऊ, जबलपुर लखनऊ, कानपुर -मानिकपुर मेमू, दुर्ग कानपुर, कानपुर चित्रकूट एक्सप्रेस शामिल हैं। यह सभी ट्रेनें चित्रकूट स्टेशन पर स्टॉपेज के बाद ही गुजरेंगी। संवाद